ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
रायपुर

Raipur News : प्रदेश में 5 दिसंबर तक लागू रहेगी आचार संहिता, 9.5 प्रतिशत मतदाताओं की हुई वृद्धि,पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 9 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 1060 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Raipur News : प्रदेश में 5 दिसंबर तक लागू रहेगी आचार संहिता, 9.5 प्रतिशत मतदाताओं की हुई वृद्धि,पढ़े पूरी खबर

रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सीईओ रीना कंगाले ने आज पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। जो 5 दिसंबर तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24109 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें...

Advertisement
रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सीईओ रीना कंगाले ने आज पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। जो 5 दिसंबर तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24109 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 12 हजार मतदान केन्द्र में होने वाली वोटिंग की वेबकॉस्टिंग यानी सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। कंगाले के अनुसार 17 हजार मतदान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 3 हजार शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में 2018 की तुलना में इस बार 9.5 प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस चुनाव में कुल 2 करोड़ से अधिक मतदाता वोट करेंगे। राज्य में 1 हजार पुरूषों के पीछे 1012 महिला वोटर हैं। कंगाले ने बताया कि 20920 पोलिंग स्थल स्थापित किए जाएंगे। हर केन्द्र में वृद्धों और दिव्यांग मतदाओं के बीच एक-एक सहायक नियुक्त किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार मतदान के लिए फोटो परिचय पत्र के अलावा 12 अन्य फोटोयुक्त कार्ड भी उपयोग किया जा सकेगा। हर मतदान केन्द्र में अधिकतम 15 सौ वोटर वोट कर सकेंगे। अधिक होने पर सहायक मतदान केन्द्र स्थापित किया जाएगा। वैसे हमारा प्रयास है कि ऐसे सहायक केन्द्र कम से कम स्थापित हो। आयोग ने इस बार 80 प्लस दिव्यांग और कोविड संक्रमित मतदाताओं को घर से ही वोट डालने की सुविधा दी है। प्रदेश में 17 एनआरआई मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं 17 से 19 वर्ष के 7 लाख 23 हजार 771 मतदाता हैं। 80 वर्ष वाले 1,86,215 और 100 वर्ष से अधिक वाले 2462 मतदाता हैं। जबकि 19839 सैन्य सेवा वाले मतदाता हैं। राज्य में तृतीय लिंग के 790 मतदाता भी वोट करेंगे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Raipur News : प्रदेश में 5 दिसंबर तक लागू रहेगी आचार संहिता, 9.5 प्रतिशत मतदाताओं की हुई वृद्धि,पढ़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स