✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
अम्बिकापुर

सुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 6 जुलाई 2026दे देखा गया: 409 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

42 शिविरों में 5,890 एक्स-रे एवं 538 बलगम जांच, 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू निक्क्षय पोषण योजना के तहत 38 मरीजों को मिला फूड बास्केट, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया गया सम्मानित

Advertisement

अम्बिकापुर 06 जुलाई 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार के अंतर्गत 01 मई से 10 जून 2026 तक राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (टीबी) के तहत जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से टीबी की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा जनजागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 42 विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 5,890 व्यक्तियों की डिजिटल एक्स-रे जांच की गई, जिनमें 30 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। वहीं 538 बलगम (स्पुटम) जांच में 23 मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर उनका अविलंब उपचार प्रारंभ कराया गया।

सुशासन तिहार SUCCESS STORY (4).jpeg 186.78 KB


इस अभियान के दौरान जांच, उपचार एवं फॉलोअप की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई, जिससे संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जा सका। साथ ही निक्क्षय पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। जिले की 40 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने निक्क्षय मित्र बनकर वर्तमान में उपचाररत 38 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए, जिससे मरीजों को उपचार अवधि में आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध हो सकी।

टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं सचिवों को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से अन्य ग्राम पंचायतों को भी टीबी उन्मूलन अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा टीबी के अन्य लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जांच अवश्य कराएं। समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूर्णतः ठीक हो सकती है तथा जनसहभागिता से टीबी मुक्त सरगुजा एवं टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...