✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
सुकमा

Sukma@ Air strike on Naxalites सुरक्षाबलों के हमले में तीन नक्सली ढेर, दो घायल

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 11 जनवरी 2023दे देखा गया: 1440 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Naxalnews नक्सलियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना के चापर पर गोलीबारी की, जिसमें पांच से छह गोली चापर पर लगी है। सुकमा। Air strike on Naxalites in Sukma छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों...

Naxalnews नक्सलियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना के चापर पर गोलीबारी की, जिसमें पांच से छह गोली चापर पर लगी है।

सुकमा। Air strike on Naxalites in Sukma छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों पर एयर स्ट्राइक किए जाने की खबर आ रही है। इस हमले में तीन नक्सली के मारे गिराने व दो नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। नक्सलियों की ओर से भी सुरक्षा बलों के चापर पर गोलीबारी की कई, जिसमें कुछ जवान के घायल होने की सूचना है। अभी तक घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर सीआरपीएफ की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है फारवर्ड बेस कैम्प में जवानों को हेलीकाप्टर से शिफ्ट किए जाने के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी की है, जिसमें जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। फिलहाल क्षेत्र की सर्चिंग कर नक्सलियों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

इधर सूत्र बताते हैं कि तेलंगाना, सुकमा बीजापुर जिले की सरहद पर भारी संख्या में नक्सलियों की उपस्थिति की सटिक सूचना के आधार पर बुधवार को केन्द्रीय स्तर से नक्सलियों पर एयरस्ट्राइक की गई है। इसकी कोई सूचना स्थानीय स्तर पर पुलिस व फोर्स को नहीं थी। सीआरपीएफ की कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स को तीन हेलीकाप्टर में आपरेशन पर भेजा गया था। पामेड़ थाना क्षेत्र के दारेली और मरकनगुड़ा के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षा बलों के हवाई हमले में तीन नक्सली मारे गए व दो घायल हुए हैं। नक्सलियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना के चापर पर गोलीबारी की, जिसमें पांच से छह गोली चापर पर लगी है। सह पायलेट इसमें घायल हुआ है। चापर गोली लगने के बाद पायलेट ने हेलीकाप्टर को सुरक्षा बलों के एलमागुंडा कैम्प में सुरक्षित तरीके से लैंड करा दिया है। हेलीकाप्टर के फ्यूल टैंक में भी गोली लगी है। घायल सह पायलेट की चोट गंभीर नहीं है और उसका उपचार कैम्प में ही चल रहा है। इधर एयरस्ट्राइक के बाद मुठभेड़ स्थल के कोंडापल्ली व आसपास के गांव के ग्रामीणों के गांव छोड़कर जंगल की ओर भाग जाने की खबर है।

सुरक्षा बलों के हमले में हिड़मा के मारे जाने की खबर

इधर आंध्रप्रदेश की मीडिया की खबर के अनुसार पामेड़ क्षेत्र में हिड़मा की उपस्थिति की सटिक सूचना के आधार पर संयुक्त आपरेशन किया गया था। इस हमले में कुख्यात नक्सली नेता हिड़मा को मार गिराया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश या तेलांगना की पुलिस की ओर से इसकी आधकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सुकमा जिले के अंतर्गत नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में कुछ जानकारियां प्रसारित की जा रही है। वर्तमान स्थिति में सुरक्षा बल के सभी सदस्य सुरक्षित है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। इस विषय पर विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

सुंदरराज पी., आइजी बस्तर

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...