✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
रायगढ़

करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत, छिपाई लाश, तीन दिन बाद मिला शव, चार हिरासत में....पढ़िये पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 13 दिसंबर 2025दे देखा गया: 378 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

रायगढ़ मुनादी।। जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो ग्रामीणो की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के साथियों ने दोनो शवों को झाडियों में छिपा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रह...

Advertisement

रायगढ़ मुनादी।। जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो ग्रामीणो की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के साथियों ने दोनो शवों को झाडियों में छिपा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement

मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के छोटे रेगड़ा निवासी पुनीलाल यादव 51 साल एवं संदीप उरांव 24 साल 9 दिसंबर की सुबह अपने-अपने घर से निकले थे और घर नही लौटे थे। परिजनों ने 12 दिसंबर को थाना पहुंचकर दोनों की शुमशुदगी रिपोर्ट लिखाते हुए उनकी पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि दोनो का शव संबलपुरी नाला किनारे झाडियों में पड़ा हुआ है। जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

गांव के कोटवार ने बताया कि छोटे रेगड़ा निवासी 7 लोगों ने मिलकर जंगली सुअर के लिये करंट बिछाया था उसी करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद उसी के साथियों ने वारदात को छुपाने के इरादे से दोनों के शवों को झाडियों में छुपा दिया था। इस मामले में पुलिस चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है।

Advertisement
टैग्स (Tags):#CG NEWS#crime news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...