✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
अम्बिकापुर

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 31 मई 2024दे देखा गया: 55 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 29 मई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन कार्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर स्थित स्ट्रांग रूम के निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने राजनीतिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्...

अम्बिकापुर 29 मई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन कार्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर स्थित स्ट्रांग रूम के निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने राजनीतिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्षों में की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।

उन्होंने आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों की उपस्थिति में  स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभावार बनाए जा रहे मतगणना कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना कार्य में संलग्न अमले, मतगणना की रिपोर्टिंग, मीडिया कक्ष की व्यवस्था, मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों और एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, परिसर और मतगणना कक्ष में एंट्री और एक्जिट आदि में नियमों के पालन के बारे में जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने मतगणना दिवस पर विद्युत की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करने, सहित इंटरनेट व्यवस्था, सुरक्षा के सभी मानकों के पालन के निर्देश दिए। जिससे किसी भी तरह से मतगणना कार्य प्रभावित ना हो।

इस दौरान मौजूद एआरओ अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा द्वारा मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इन 11 जिलों में डाक मतपत्रों की मतगणना 8 बजे प्रारम्भ होने के आधे घंटे बाद अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारम्भ की जाएगी। इन 11 मुख्यालय जिलों को छोड़कर शेष 22 जिलों में 8 बजे से ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारम्भ कर दी जाएगी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...

संबंधित समाचार (Related News)