✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान को निगम ने कर दिया था सील ,महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 29 दिसंबर 2022दे देखा गया: 1314 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

PM Awas Yojana: नगर निगम की टीम प्रधानमंत्री आवास लखोली पहुंची थी। जहां महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। राजनांदगांव। PM Awas Yojana: छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के लखोली बैगापारा में बने प्रधानमंत्री आवास के सामने एक महिला द्वारा आत्मदाह किए...

Advertisement

PM Awas Yojana: नगर निगम की टीम प्रधानमंत्री आवास लखोली पहुंची थी। जहां महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की।

राजनांदगांव। PM Awas Yojana: छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के लखोली बैगापारा में बने प्रधानमंत्री आवास के सामने एक महिला द्वारा आत्मदाह किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान में कब्जा कर रह रही थी। जिसे बुधवार को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया था, जब महिला घर पर नहीं थी। गुरुवार सुबह जब महिला यहां आयी तो सील देखकर बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

बता दें महिला का नाम यास्मीन बेगम है। दरअसल, गुरुवार को भी नगर निगम की टीम प्रधानमंत्री आवास लखोली पहुंची थी। महिला के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद निगम की टीम मौके से भाग निकली। एक दिन पहले ही महिला ने निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी ने ही पीएम आवास में रहने के लिए 30 हजार रुपए लिया है। जिसे अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। महिला की आत्मदाह करने की कोशिश के बाद पीएम आवास लखोली में माहौल गरमा गया है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान को निगम ने कर दिया था सील ,महिला ने की आत्मदाह की कोशिश | सरगुजा टाइम्स