✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
बलौदाबाजार

भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:पति-पत्नी, महिला और बच्चे को पिकअप ने मारी टक्कर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 4 फ़रवरी 2023दे देखा गया: 1425 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

बलौदाबाजार जिले के पलारी में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी और 10 महीने के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा विष्णु पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।...

बलौदाबाजार जिले के पलारी में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी और 10 महीने के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा विष्णु पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुसमी के रहने वाले पूरन भारद्वाज (26 साल), पत्नी लता भारद्वाज, 10 महीने का बेटा खिलेश और एक अन्य महिला सभी एक ही बाइक पर सवार होकर करीब 11 बजे के आस-पास भरसेला गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक पलारी के विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वहां से निकल रहे एक पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पति-पत्नी और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला को इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पलारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी जब्त कर ली गई है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी और अन्य महिला रायपुर में मजदूरी करती थी और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलौदाबाजार जिले के भरसेला गांव जा रहे थे।

छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे, लोग गंवा रहे जान

बलौदाजाबार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र में 23 दिन पहले सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पलारी थाने से 6 किलोमीटर दूर अमेरा मोड़ पर ये एक्सीडेंट हुआ था। बाइक चालक संतु राम (50 वर्ष) को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को पलारी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, मृतक संतु राम ग्राम डाबाडीह का निवासी था, जो घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बाइक से पलारी जा रहा था, जिसे सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संतु ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

बलौदाबाजार में हुए सड़क हादसे में गई थी युवक की जान

बलौदाबाजार जिले में 3 जनवरी को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। वो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर लौट रहा था, तभी रास्ते में ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। घटना के बाद युवक की मौत के पहले का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो कहता नजर आ रहा था कि ठंड के कारण नहाया नहीं हूं। मगर मेरा मन साफ है। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ था।जानकारी के मुताबिक, भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में रहने वाले संजय वर्मा, सागर निर्मलकर, जितेंद्र कुमार साहू, मोहित निर्मलकर ,पवन, भासु निर्मलकर राज कौशले, हेमंत विश्वकर्मा पिकनिक मनाने के लिए 2 जनवरी की सुबह महासमुंद के बसना इलाके में गए थे। यहां इन्होंने दिनभर मस्ती की। इसके बाद सिरपुर घूमने के बाद बलौदाबाजार के गिरौदपुरी में मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे थे।

3 बाइक पर थे 8 दोस्त

बताया गया कि यहां इन्होंने गिरौदपुरी में दर्शन किया। सभी दोस्तों ने जमकर मस्ती की। फिर वापस वहां से लौटकर घर जाने निकले थे। आठों दोस्त 3 अलग-अलग बाइक में थे। दो बाइक में कुछ दोस्त आगे निकल गए थे। वही हेमंत अपने दो दोस्तों के साथ तीसरी बाइक में था। वह खुद बाइक चल रहा था। हेमंत बाइक से अभी कुसमी के पास दोपहर 3.30 बजे के आस-पास पहुंचा था। उसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला था।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:पति-पत्नी, महिला और बच्चे को पिकअप ने मारी टक्कर | सरगुजा टाइम्स