कुसमी/सद्दाम खान : कुसमी विकासखंड ग्राम पंचायत कमलापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का बुरा हाल है। कुसमी विकासखंड से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमलापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के न पहुंचने के कारण आम आदमियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के मिशन पर जिम्मेदार ही पलीता लगा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्रों की। कुसमी विकासखंड से करीब 13 किलोमीटर दूर कमलापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। यहां डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे और ना ही स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। जबकि शासन के द्वारा अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कमलापुर के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य पर प्रशासन के लाखों-करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी ताले लटक रहे हैं।

जहां पर डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ उपलब्ध होने के बावजूद भी अस्पताल में नहीं पहुंचता है। और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो रही हैं। वहां ग्राम वासियों को किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
क्या कहते है, कमलापुर के ग्रमीण आशिष से जब बात की गयी उप स्वस्थ्य के बारे में तो उनका है, कि इस अस्पताल में किसी प्रकार कोई सुविधाएं नहीं है, हर दिन ये बन्द ही रहता है, साथ ही दो दिवस पहले मेरी माता का तबियत खराब था मैं बीपी चेक कराने आया हुआ था। लेकिन यहाँ कोई स्टाप नही था, ताला बंद था, जब मेरे द्वारा कॉल किया गया तो फोन भी बन्द आया आस-पास के लोगों से पूछा तो पता चला कि अस्पताल कई दिन से बन्द है। कोई भी सुविधाएं हम ग्रमीणों को नही मिल रहा है। वही के निवासरत दिनेश कुमार से भी बता की गयी तो उन्होंने ने भी कहा कि यह कमलापुर का उप स्वास्थ्य केन्द्र अकसर बन्द रहता है, हमे किसी प्रकार की स्वास्थ्य जैसी समस्याएं रहती है तो हमे जवाहरनगर जाना पड़ता है, और वहां भी सुविधाएं नहीं मिल पाती तो हमे कुसमी अस्पताल जाना पड़ता है। छोटी समस्याओं जैसे मलेरिया, टाइफाइड, बुखार जैसी छोटी समस्याएं के लिए अगर यही कमलापुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र में ही सारी सुविधाएं मिल जाती तो हमे कुसमी जाने की जरूरत नही पड़ती। हम सभी ग्रामीणों को कमलापुर के ही उप स्वास्थ्य केन्द्र में ही बेहतर ईलाज ही तो हम सभी ग्रामीणों को लिए बेहतर रहेगा।







💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।