Saturday, July 5, 2025
23.5 C
Ambikāpur
Saturday, July 5, 2025

अम्बिकापुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 23 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत शनिवार को होलीक्रॉस महिला महाविद्यालय अम्बिकापुर की छात्राओं के द्वारा फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया तथा लोगों को मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया व आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमगराकला में हाथ धुलाई कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

उर्सुलाइन बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला निर्मित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरकीमा में मतदाता जागरुकता रंगोली बनाई गयी तथा रैली निकालकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।वहीं लखनपुर में गणेश विसर्जन के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article