Tuesday, July 1, 2025
23.8 C
Ambikāpur
Tuesday, July 1, 2025

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 06 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य विभाग प्रशासन की रीढ़ के समान है। शासकीय योजनाओं और राजस्व कार्यों को धरातल पर सफल बनाना हमारा कर्तव्य है। जनता के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है। प्रशासनिक टीम आपसी समन्वय और बेहतर संवाद के साथ काम करें जिससे किसी तरह की भ्रम की स्थिति ना बने।

अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से पूर्व में ही बचा जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण का एक सिस्टम तैयार करना होगा जिससे लोगों को समय पर उनकी समस्याओं का निराकरण मिल सके। लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में प्रशासन का सख्त रवैया होगा। इसे सभी अधिकारी अपने ध्यान में रखें।
कलेक्टर ने समस्त सीईओ जनपद को संबोधित करते हुए कहा कि जनपदों में अपने आवेदन लेकर आने वाले लोगों की मदद और उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित करें।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं टेकचंद अग्रवाल सहित समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article