Thursday, November 13, 2025
10.6 C
Ambikāpur
Thursday, November 13, 2025

जिलास्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लेने हेतु 03 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अंबिकापुर 30 जनवरी 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के सहायक संचालक ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है।

युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

जिसमें लोकनृत्य(सामूहिक संख्या 20), लोकगीत (सामूहिक संख्या 10), एकांकी नाटक (हिन्दी/अंग्रजी भाषा संख्या 12), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली(एकल), शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन(शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन(सुगम वादन), गिटार वादन(भारतीय या पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडिसी(शास्त्रीय नृत्य), भारतनाट्यम(शास्त्रीय नृत्य), कत्थक(शास्त्रीय), कुचीपुड़ी(शास्त्रीय नृत्य), वाक्तृत्वकला (तात्कालिक भाषण हिंदी/अंग्रजी भाषा में)  शामिल है।

उन्होंने बताया कि इन विधाओं में भाग लेने वाले कलाकारों की आयु 15 से 35 वर्ष तक 31 जनवरी 2024 की स्थिति में होनी चाहिए। विद्यालय एवं महाविद्यालय के भाग लेने वाले कलाकारों की सूची तथा कार्यक्रम की विषय वस्तु सहित खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में 03 फरवरी 2024 को सायं 5 बजे तक जमा करने कर सकते हैं।

जो अध्ययनरत नहीं है वे सीधे कार्यालय में आकर सामूहिक दल एवं एकल विधा का पंजीयन कार्यालयीन समय में सूची के साथ जमा कर सकते है। विजेता कलाकारों को विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। युवा महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में किया जाना है।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article