Saturday, May 17, 2025
36.8 C
Ambikāpur
Saturday, May 17, 2025

ब्रेकिंग : नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष की कुर्सी गिरेगी ?

Must read

SADDAM KHAN
SADDAM KHANhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Kusmi Balrampur C.G.497224 .Whatsapp & Call +917049202014

कुसमी/सद्दाम खान : नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष गोवर्धन राम के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में 11 अगस्त की सुबह 12 बजे नगर पंचायत के सभाकक्ष में सम्मिलन बुलाया गया है। जिसमें आज 15 वार्डों वाली नगर पंचायत कुसमी के सभी पार्षद उपस्थित होकर मतदान करेंगे।

ज्ञात हों कि पूर्व में 15 वार्डों वाली नगर पंचायत कुसमी में कांग्रेस के 7 और भाजपा के 5 कुल 12 पार्षदों ने मिलकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. जानकारी मिली हैं की अध्यक्ष के हाई कोर्ट जाने पर भी उन्हें अदालत से राहत नहीं मिल पाई. याचिका खारिज हो जाने के बाद अध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से सभी से मिल कर बीती बातों को भूल कर सभी को मनाने का प्रयास किया!

हालांकि अभी तक के जानकारी अनुसार अविश्वास प्रस्ताव में शामिल सभी पार्षदों ने पूर्व से ही मन बना रखा हैं की पार्षद एकता को सभी बरकरार रखेंगे. नगर पंचायत कुसमी के कुल 12 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जिसके निर्णय को लेकर कुसमी नगर पंचायत के नगरवासियों में चर्चा सरेआम हैं की अध्यक्ष के बदले जाने के बाद ही खुलकर सामने आ रहें घोटाले में लगाम लगेगी. तथा सभी पार्षदों के एकराय से ही नगर का विकास संभव हैं. इस तरह आज नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गिरेगी या नहीं यह आज के मतदान के बाद खुलकर सामने आ जाएगा।

Ambikapur : समाधान शिविर सकालो में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण पढ़े पूरी खबर। …..

सुशासन तिहार 2025 बना जनता के लिए उम्मीद की किरण | सरगुजा टाइम्ससुरेश गाईन | अम्बिकापुर 15 मई 2025/ शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं...
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article