Tuesday, July 1, 2025
23.6 C
Ambikāpur
Tuesday, July 1, 2025

विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का अंतरण

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर जोरा के कृषि मंडप में आयोजित हुआ।

श्रम विभाग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 4225 हितग्राहियों को 1 करोड़ 66 लाख 44 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इसमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, और निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता राशि भुगतान योजना के अंतर्गत सहायता राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण किया गया है।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article