✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Ambikapur : लखपति दीदी बनीं माधवी ओझा, बिहान योजना से मिली नई पहचान, महिलाओं के लिए बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 27 फ़रवरी 2025दे देखा गया: 539 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur : अम्बिकापुर 27 फरवरी 2025/ अम्बिकापुर विकासखंड के सरगंवा ग्राम पंचायत की रहने वाली श्रीमती माधवी ओझा कभी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहतीं थीं। लेकिन आज अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की एक मिसाल बन चुकी हैं। कभी आमदनी का कोई जरिया न होने...

Advertisement

Ambikapur : अम्बिकापुर 27 फरवरी 2025/ अम्बिकापुर विकासखंड के सरगंवा ग्राम पंचायत की रहने वाली श्रीमती माधवी ओझा कभी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहतीं थीं। लेकिन आज अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की एक मिसाल बन चुकी हैं। कभी आमदनी का कोई जरिया न होने वाली माधवी अब एक सफल व्यवसायी हैं। यह सफलता उन्हें बिहान योजना से जुड़ने के बाद मिली, जिससे उनके जीवन की दिशा बदल गई।

बिहान से जुड़कर मिला रोजगार का माध्यम

माधवी ओझा ने बतातीं हैं कि, बिहान योजना से जुड़कर उन्हें रोज़गार का माध्यम मिल गया। बिहान योजना के तहत उन्होंने तीन लाख रुपये का लोन लिया और अपने व्यवसाय की शुरुआत की। एक साधारण दुकान को मल्टी शॉप में बदला, जहां कपड़े, किराना, बर्तन और सिलाई की सुविधा उपलब्ध है। उनके मेहनत और लगन से कुछ ही समय में उनकी दुकान अच्छी चल पड़ी और उन्होंने अपना कर्ज चुका दिया। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं जोकि आज प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। ये सब बिहान योजना से जुड़कर ही संभव हो पाया है।

Advertisement

लखपति दीदी के रूप में मिली पहचान

माधवी बतातीं हैं कि वह अपने गांव में लखपति दीदी के रूप में पहचानी जाती हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने दो लाख रुपये के नए लोन के लिए आवेदन किया है, जिससे वे अपनी मल्टी शॉप में और अधिक सामान ला सकें।

उन्होंने ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना के कारण ही वे आर्थिक रूप से सशक्त हो पाई हैं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे भी इस योजना से जुड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं। उनकी सफलता से कई अन्य महिलाएं प्रेरित हो रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur : लखपति दीदी बनीं माधवी ओझा, बिहान योजना से मिली नई पहचान, महिलाओं के लिए बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल | सरगुजा टाइम्स