✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
ताजा खबर

Ambikapur News : मतदाताओं को जागरुक करने विभिन्न वार्डों में लगाई जा रही है ईवीएम प्रदर्शनी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 31 जनवरी 2025दे देखा गया: 761 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के नेतृत्व में स्वीप प्लान सरगुजा के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के विभिन्न...

अम्बिकापुर 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के नेतृत्व में स्वीप प्लान सरगुजा के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के विभिन्न वार्डों में ईवीएम प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 01 से 06 तक एवं अनुविभागीय कार्यालय (राजस्व) अम्बिकापुर में ईवीएम प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। प्रदर्शनी के दौरान मतदाताओं को बताया गया कि इस बार पहले महापौर पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करें, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करें, पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी, आपका मतदान सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी लोगों को देकर मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी  श्री विनय अग्रवाल ने जानकारी देते हुये कहा कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि इस बार एक ही मशीन में महापौर और पार्षद के लिए मतदाता को दो बार वोट देना होगा। उन्होंने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदाय कर मतदाताओं को जागरूक करने के सम्बंध में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है। साथ ही उन्होंने नगरीय निकाय से संबंधित सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि निर्वाचन तिथि 11 फरवरी को अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें, उन्हांने बताया कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के साथ-साथ नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर में भी चुनावी साक्षरता के तहत मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है।

तिथिवार इन वार्डों में लगेगी ईवीएम प्रदर्शनी-

 जिला परियोजना अधिकारी एवं मतदाता जागरुकता अभियान स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप प्लान के तहत् नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से निर्धारित तिथियों पर विभिन्न स्थलों पर ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। 01 फरवरी को वार्ड क्रमांक 07 से 12 एवं तहसील कार्यालय अम्बिकापुर, दिनांक 03 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 से18, दिनांक 04 फरवरी को वार्ड क्रमांक 19 से 24, दिनांक 05 फरवरी को वार्ड क्रमांक 25 से 30, दिनांक 06 फरवरी को वार्ड क्रमांक 31 से 36, दिनांक 07 फरवरी को वार्ड क्रमांक 37 से 42 तथा दिनांक 08 फरवरी को वार्ड क्रमांक 43 से 48 में ईवीएम प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस हेतु विभिन्न मास्टर ट्रेनर्स एवं अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...