धनोरा आश्रम में फूड प्वॉजनिंग की शिकार हुई बच्ची की मौत के बाद पांच सदस्यीय जांच टीम आश्रम पहुंची.
Breking news: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के घनोरा में माता रुक्मणी आश्रम है. यहां रविवार रात को खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी. उल्टी दस्त की शिकायत के बाद पहले 27 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से एक बच्ची ने दम तोड़ दिया है. इसके बाद बीमार बच्चों की संख्या और बढ़ गई. अब कुल 34 बच्चे अस्पताल में भर्ती है. 8 बच्चे आईसीयू में है. घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम आज आश्रम पहुंची और अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर चुकी है. कल जांच रिपोर्ट अफसरों को सौंपी जाएगी.
जगदलपुर पहुंचने से पहले बच्ची की मौत:
ICU में भर्ती शिवानी तेलम नाम की बच्ची को सोमवार रात मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया था. मेडिकल कॉलेज जाने के दौरान भैरमगढ़ में शिवानी की मृत्यु हो गई. शिवानी तीसरी कक्षा की छात्रा है. वह तुमनार गांव की रहने वाली थी. शिवानी तेलम का शव बीजापुर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है.

बीजापुर में तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत (ETV Bharat Chhattisgarh)
फूड प्वॉयजनिंग केस में अपडेट: दूषित भोजन खाने के बाद बीमार पड़े 35 बच्चों में से 12 बच्चों का इलाज अभी भी आईसीयू में चल रहा है. फूड प्वॉयजनिंग के चलते एक बच्ची की मौत हो चुकी है. छात्रों के परिजनों ने आश्रम अधीक्षिका पर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि मेन्यू के हिसाब से भोजन बच्चों को नहीं दिया जाता है. भोजन में एक्सपायरी डेट के पनीर और दूध का इस्तेमाल किया जाता है. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाने के बाद जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।