✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 22 जून 2024दे देखा गया: 1482 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 21 जून 2024/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को  वर्तमान परिदृश्य में य...

Advertisement

अम्बिकापुर 21 जून 2024/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को  वर्तमान परिदृश्य में योग की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने योग मुद्रा से सम्बंधित नृत्य की प्रस्तुति देकर योग के महत्व को बताया। मुख्य वक्ताओं के द्वारा वर्तमान परिदृश्य में योग की  भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को योग अवश्य करने प्रेरित किया गया । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “प्रदीप संस्कार“ का भी विमोचन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को नियमित योग कर अपने शरीर को स्वस्थ रखने प्रेरित क़िया। इस अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश कुमार गुप्ता, संत गहीरा गुरु विश्व विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ एस एन पांडे उपस्थित थे। संगोष्ठी कार्यक्रम के  मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीतापुर श्री शैलेंद्र बिशी, द्वितीय वक्ता राज्य परिषद सदस्य योग शिक्षक समन्वयक श्री अजय तिवारी, जनप्रतिनिधि श्री करता राम गुप्ता, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर श्रद्धा मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानी रजक, विकसित भारत कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती स्वाती शर्मा, समस्त शैक्षिक कर्मचारी एवम अशैक्षिक कर्मचारी, बीएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...