✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ गत दिवस बुधवार को उदयपुर दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने पीवीटीजी बाहुल्य ग्राम खर्रानगर में स्वास्थ्य कैंप करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा विकासखण्ड उदयपुर के...

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 15 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 964 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में पीएम जनमन  द्वारा जिले के पीवीटीजी समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित किए जाने हेतु लगातार प्रयास जारी है। जिले में योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन...

अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में पीएम जनमन  द्वारा जिले के पीवीटीजी समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित किए जाने हेतु लगातार प्रयास जारी है। जिले में योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए विकासखण्डवार बसाहट स्तर पर सामाजिक संगठनों, युवाओं, पीआरपी सदस्यों, एनआरएलएम की दीदियों को वालंटियर्स बनाया गया है जो प्रशासन और पीवीटीजी समुदाय के बीच कड़ी बनेंगे। वॉलेंट्रीयर्स को इसके लिए विभिन्न प्रकार के गतिविधियों से प्रशिक्षित किए जाने हेतु गुरुवार को कलेक्टर श्री भोस्कर की अध्यक्षता में उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का अयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री भोस्कर ने कहा कि पीवीटीजी समुदाय के योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित लोगों को शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रदान करने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। ये हम सब की जिम्मेदारी है कि मानवता के दृष्टिकोण से पीवीटीजी बसाहटों में जाकर उन्हे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। समाज का हर वर्ग उन्नति करे, ये हमारा प्रयास है, उन्होंने कहा कि सभी वालंटियर्स फील्ड में जाकर प्रशासन और हितग्राहियों के बीच की कड़ी बनें और उनकी जरूरतों को जानने का प्रयास करें, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों द्वारा वालंटियर्स को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया, जिसके माध्यम से पीवीटीजी बसाहटों में लोगों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए एवं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। इस दौरान लखनपुर की एस्पिरेशन ब्लॉक फेलो सुश्री सुभीता शुक्ला ने सुपोषण एवं योग के विषय में बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो सन्तुलित आहार सेवन के द्वारा पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने सन्तुलित आहार के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी, वहीं उन्होंने बताया कि पीवीटीजी बसाहटों में स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क के लिए लोगों को योग का भी प्रशिक्षण दें। इसी प्रकार कार्यशाला में सियती सोशल वेल फेयर सोसायटी की सुश्री सुनिधि शुक्ला ने बताया कि नशामुक्ति हेतु जागरूकता के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया। एमएसवीपी हेड श्रीमती मीरा शुक्ला ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर अपने विचार रखे तथा पीवीटीजी वर्ग में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के तरीके के विषय में बताया। कार्यशाला में श्री यू.एस.मिश्रा ने शिक्षा एवं साक्षरता के सम्बंध में बताया कि पीवीटीजी समुदाय के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण माध्यम है, इनका विकास करने हेतु उन्हें शिक्षा हेतु प्रेरित करें। इसी प्रकार मानवाधिकार के सम्बंध में श्रीमती शिल्पा ने बताया। पंचायत के उप संचालक ने कार्यशाला में उपस्थित वॉलंटियर्स को पेसा एक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...