✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

अग्निवीर भर्ती हेतु सम्भाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर देशसेवा में अपनी भूमिका निभाने किया प्रेरित

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 7 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 693 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 07 फरवरी 2024/ अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में बुधवार को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती हेतु सम्भाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र...

अंबिकापुर 07 फरवरी 2024/ अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में बुधवार को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती हेतु सम्भाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मेडिकल ऑफिसर मेजर श्री पी.के.माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल, अधिकारी-कर्मचारी, सरगुजा संभाग के समस्त जिलों के महाविद्यालय एवं विद्यालयों के अध्ययनरत लगभग 800 विद्यार्थी उपस्थित थे। सरगुजा संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने युवाओं को अग्निवीर भर्ती हेतु अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरगुजा संभाग के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभूतियों से प्रेरणा लें।राष्ट्र की सेवा के लिए सेना में जाना सौभाग्य की बात है, लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करें। आईजी श्री अंकित गर्ग ने उपस्थित युवाओं को कहा देशसेवा हर युवा का सपना होता है। भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती द्वारा भारत गणतंत्र के तीनों अंगो थलसेना, वायुसेना, जलसेना में कार्य करने का मौका मिल सकता है, अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां उपस्थित होने का हमारा उद्देश्य भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया के बारे जानकारी देना है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए बहुत अच्छा अवसर है। एसपी श्री विजय अग्रवाल ने भी युवाओं को अग्निवीर भर्ती के सम्बंध में कहा कि आप सभी आवेदन करें और अपने दोस्तों को भी इसकी जानकारी दें। कार्यशाला में उपस्थित सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मेडिकल ऑफिसर मेजर श्री पी.के.माथुर ने कार्यशाला में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया के सम्बंध में उपस्थित युवाओं को विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए भर्ती में सफल होने के लिए तैयारियों के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान ऑनलाइन आवेदन, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण सम्बंध में बताया गया। कार्यशाला में संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने सभी को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान करने प्रेरित करते हए मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई।
अग्निवीर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन-
कार्यशाला में जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन दिनांक 11 फरवरी 2024 तक वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in एवं भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in  के माध्यम से किया जा रहा है। ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने हेतु युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त महाविद्यालयों, शासकिय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर, शासकिय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर, समस्त पोस्टमैट्रिक छात्रावास, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। निर्धारित अंतिम तिथि पश्चात पंजीयन व आवेदन करना संभव नहीं होगा। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती एवं भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि के पूर्व अपना पंजीयन व आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...