✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

अम्बिकापुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 23 सितंबर 2023दे देखा गया: 835 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 23 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों क...

Advertisement
अम्बिकापुर 23 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को होलीक्रॉस महिला महाविद्यालय अम्बिकापुर की छात्राओं के द्वारा फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया तथा लोगों को मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया व आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमगराकला में हाथ धुलाई कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। उर्सुलाइन बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला निर्मित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरकीमा में मतदाता जागरुकता रंगोली बनाई गयी तथा रैली निकालकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।वहीं लखनपुर में गणेश विसर्जन के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...