✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
ताजा खबर

अम्बिकापुर : हस्पताल में खड़ी बाइक की चोरी 108 एंबुलेंस ड्राइवर बना शिकार । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल ... पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 3 जून 2025दे देखा गया: 805 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स: अंबिकापुर जिला मुख्यालय में चोरों के हौसले दिनोदिन बुलंद होते जा रहे हैं l इसका ताजा उदहारण बीते उस समय देखने को मिला जब अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस ड्राइवर का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। दअरसल पूरा मामला सरगुजा जिले के थाना मणिपुर...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स: अंबिकापुर जिला मुख्यालय में चोरों के हौसले दिनोदिन बुलंद होते जा रहे हैं l इसका ताजा उदहारण बीते उस समय देखने को मिला जब अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस ड्राइवर का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। 

दअरसल पूरा मामला सरगुजा जिले के थाना मणिपुर क्षेत्र अन्तर्गत जिला अस्पताल का है जहां बीते 25 मई को 108 संजीवनी एक्सप्रेस के ड्राइवर भुनेश्वर यादव, निवासी ग्राम पार्वतीपुर, थाना जयनगर, सूरजपुर ने अपना सफ़ेद रंग का टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DP 8531 को अस्पताल परिसर में ननकी पुरिया वार्ड के सामने खड़ा कर एंबुलेंस में मरीज लेकर DKS अस्पताल रायपुर के लिए रवाना हो गया था l अगले सप्ताह 1 जून को जब वह रायपुर से वापस आया और देखा तो उसका बाइक खड़े किए गए जगह से गायब था l आसपास में पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला तो भुनेश्वर यादव ने नजदीकी मणिपुर थाने जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई 

Advertisement

गौरतलब है कि अंबिकापुर अस्पताल परिसर या आसपास के क्षेत्रों से चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है l इसके पहले भी बाइक चोरी की अनेक घटनाएं घट चुकी हैं l ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठना लाजमी है l सूत्रों ने बताया कि अंबिकापुर शहर के अस्पताल, न्यायालय (कोर्ट परिसर) , कलेक्ट्रेट, चौपाटी, गांधी स्टेडियम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं महामाया मंदिर सहित अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर चोरों का गिरोह सक्रिय है l जिसके कारण आयदिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं l शहर में होने वाली चोरी की घटनाओं में चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह या फिर कोई स्थानीय गिरोह काम कर रहा है ? यह तो जांच का विषय है 

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...