✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की हुई समीक्षा

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 जनवरी 2024दे देखा गया: 1032 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 12 जनवरी 2024/ विकासखंड लखनपुर में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय में सीईओ जनपद पंचायत श्री वेद प्रकाश पांडेय की मौजूदगी मे...

Advertisement
अंबिकापुर 12 जनवरी 2024/ विकासखंड लखनपुर में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय में सीईओ जनपद पंचायत श्री वेद प्रकाश पांडेय की मौजूदगी में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद अंतर्गत शिक्षा विभाग के हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के सभी प्राचार्यों के साथ आने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही साथ शिक्षा संबंधी आकांक्षी ब्लॉक के सूचकों पर भी चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी पर्यवेक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ब्लॉक में कुपोषण की दर और इससे पूर्ण निजात के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसी तरह कृषि एवं पशुधन विकास विभाग से भी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पशुधन विकास विभाग अंतर्गत वर्तमान में गौवंशीय पशुओं के टीकाकरण के विषय में प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक का संचालन आकांक्षी ब्लॉक फेलो शुभिता शुक्ला ने किया। बैठक में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों सहित कुल 25 हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य, आंगनवाड़ी सुरवाइजर एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...