✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

आयुष्मान कार्ड योजना से हुआ मुफ्त ऑपरेशन, घर आई खुशियां - हितग्राही अमिता

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 18 जनवरी 2024दे देखा गया: 1154 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 18 जनवरी 2024/ भारत सरकार की योजनाओं से आम नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न शिविरों के आयोजन किए गए जहां लोगों को योजनाओं का लाभ मिला, साथ ह...

Advertisement
अंबिकापुर 18 जनवरी 2024/ भारत सरकार की योजनाओं से आम नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न शिविरों के आयोजन किए गए जहां लोगों को योजनाओं का लाभ मिला, साथ ही “मेरी कहानी मेरी जुबानी“ के तहत 14 हजार से ज्यादा योजनाओं से पहले से जुड़े लोगों ने बताया कि शासन की योजनाओं से उनके जीवन में सुखद बदलाव आए।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से अर्चना को खाना बनाने में हुई सहूलियत-
अर्चना बताती हैं कि पहले खाना बनाने में जो समस्या होती थी, अब वो पूरी तरह खत्म हो गई है। चूल्हे में खाना बनाने से धुंए की वजह से स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ रहा था। कभी-कभी कई कारणों से इतना समय लगता था कि बच्चे भूखे सो जाते थे, आज प्रधनमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिला है। मैं बहुत खुश हूं, अब ना ही धुंए की समस्या रही और खाना भी जल्दी बन जाता है।
आयुष्मान कार्ड योजना से हुआ मुफ्त ऑपरेशन, अमिता के घर आई खुशियां-
ग्राम भुसु की अमृता तिर्की बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान डॉक्टरों ने मुझे ऑपरेशन करवाने कहा। तब हमारे पास इतने पैसे नहीं थे कि ऑपरेशन करवा पाते, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में मेरा ऑपरेशन हुआ और मेरे घर पुत्र के रूप में खुशियां आयीं।
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से मिली सहायता, जच्चा-बच्चा दोंनो है स्वस्थ
ग्राम सुमेरपुर केंद्रा की किरण कुजूर ने बताया कि जब वह गर्भवती थी तो आंगनबाड़ी वाली दीदी स्वयं उनके घर आई और उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के बारे में जानकारी दी। मैंने तुरंत योजना का फार्म भरा, जिससे मुझे 5 हजार रुपए की सहायता राशि मिली। मैंने इन पैसों से पौष्टिक आहार खरीदकर सेवन किया, आज मैं और मेरा पुत्री दोनों स्वस्थ हैं। इस योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...