✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

उदयपुर में सड़क दुर्घटना ग्रस्त परिवार से कलेक्टर श्री कुन्दन ने स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंचकर की मुलाकात कलेक्टर ने सीएमएचओ को मरीजों को प्राथमिकता के साथ सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 नवंबर 2023दे देखा गया: 1436 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 नवंबर 2023/ बिहार के बेतिया से रायपुर की ओर प्रस्थान कर रहे परिवार की उदयपुर के समीप बस से भिड़ंत में दुर्घटना  हो गई। दुर्घटनाग्रस्त परिवार को चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है...

Advertisement
सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 22 नवंबर 2023/ बिहार के बेतिया से रायपुर की ओर प्रस्थान कर रहे परिवार की उदयपुर के समीप बस से भिड़ंत में दुर्घटना  हो गई। दुर्घटनाग्रस्त परिवार को चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने घटना की जानकारी संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य टीम को त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए और स्वयं भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकीय टीम से उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट ली और हर संभव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम अम्बिकापुर को पीड़ितों के परिवार से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। घटना एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ.आर.सी. आर्या ने बताया कि बेतिया, बिहार से कार में रायपुर प्रस्थान कर रहे परिवार में मरीज, उनकी पत्नि, पुत्र एवं पुत्री साथ थे। इसमें मरीज श्री अमित मिश्रा उम्र 40 वर्ष, कु नैसी मिश्रा उम्र 11 वर्ष पुत्री, श्रीमती रागिनि मिश्रा उम्र 35 वर्ष और उनका पुत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि मंगलवार लगभग रात तीन बजे के करीब यह सड़क दुर्घटना हुई जिसके पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए मरीजों को जिला चिकित्सालय लाया गया। मरीज श्री अमित मिश्रा का इलाज किया जा रहा है। उन्हें वर्तमान में वेंटिलेटर पर रखा गया है। दुर्घटना में महिला मरीज श्रीमती रागिनी की कमर एवं हाथ की हड्डी टूटी है एवं पुत्री नैंसी मिश्रा को लिवर में चोट होने के कारण उच्चतम उपचार हेतु मल्टी स्पेशिलिटी सेंटर रेफर किया जा रहा है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...