✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने ग्राम खुंटिया में किया नवीन विद्युत उपकेंद्र हेतु भूमिपूजन, लाभान्वित होंगे 4500 से ज्यादा उपभोक्ता

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 26 सितंबर 2023दे देखा गया: 981 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

उपमुख्यमंत्री - अम्बिकापुर 26 सितंबर 2023/ उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को ग्राम पंचायत खुटिया, विकासखंड लखनपुर और ग्राम कोटमी विकासखंड उदयपुर में ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और मांगों से अवगत हुए। साथ ही उनके आवेदनों के शीघ...

Advertisement
उपमुख्यमंत्री - अम्बिकापुर 26 सितंबर 2023/ उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को ग्राम पंचायत खुटिया, विकासखंड लखनपुर और ग्राम कोटमी विकासखंड उदयपुर में ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और मांगों से अवगत हुए। साथ ही उनके आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने ग्राम पंचायत खुटिया में नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र निर्माण हेतु शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत खुटिया में नवीन उपकेंद्र की स्थापना होने से इस उपकेंद्र से लगभग 4530 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इस नवीन उपकेंद्र से ग्राम खुटिया, लहंगा, महंगई, दुर्गापुर नवापारा, कालीपुर, पथराई, गौहानी, पोतका, गेतरा, निम्हा एवं मुटकी ग्राम को विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस उपकेंद्र की लागत 2.64 करोड़ रुपए है। ग्राम कोटमी, उदयपुर में ग्रामीण जनों से मुलाकात के दौरान डांडगांव पहुंच मार्ग में पुल निर्माण और कोटमी में सामुदायिक भवन की मांग संज्ञान में आने पर उपमुख्यमंत्री ने शीघ्र इसे पूरा किए जाने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उदयपुर श्रीमती भोजवंती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष लखनपुर अमित सिंहदेव, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। विद्युत विभाग की ओर से मुख्य अभियंता श्री शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता श्री आर के मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आर नागवंशी सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...