✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

उपसंचालक उद्यान विभाग ने ली उद्यानिकी बीज विक्रेताओं की बैठक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 मार्च 2024दे देखा गया: 1358 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/बीज अनुज्ञा अधिकारी एवं उप संचालक उद्यान विभाग द्वारा मंगलवार को कार्यालय उप संचालक उद्यान कार्यालय के सभाकक्ष में सरगुजा जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेताओं की बैठक ली गई जिसमें जिले के समस्त उद्यानिकी बीज विक्रेता उपस्थित हुए।...

Advertisement
अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/बीज अनुज्ञा अधिकारी एवं उप संचालक उद्यान विभाग द्वारा मंगलवार को कार्यालय उप संचालक उद्यान कार्यालय के सभाकक्ष में सरगुजा जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेताओं की बैठक ली गई जिसमें जिले के समस्त उद्यानिकी बीज विक्रेता उपस्थित हुए।
बैठक में जिले के समस्त उद्यानिकी बीज विक्रेताओं को समयावधि में अनुज्ञा नवीनीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही कृषकों को मानक स्तर के बीज उपलब्ध कराने हेतु जिले में विक्रय किये जा रहे उद्यानिकी फसलों के बीजों का ऑनलाइन स्टॉक दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कृषकों को विक्रय किये जा रहे उद्यानिकी फसलों के बीज की जानकारी विभाग के संज्ञान में रहे।
बीज अनुज्ञा अधिकारी द्वारा बीज विक्रेताओं को अनुज्ञा में शामिल कंपनीयों के ही बीज विक्रय करने व यदि अन्य कंपनी के बीज विक्रय किये जा रहे हो तो उसे अनुज्ञा में शामिल कराना सुनिश्चित कराने कहा गया।
उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान अनुज्ञा के अतिरिक्त कंपनियों के बीज विक्रय करते पाया गया अथवा बीज अनुज्ञा की वैधता समाप्ति उपरांत बीज विक्रय करते पाया गया तो बीज अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...