✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

एसीएस श्री मनोज पिंगुआ ने जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉशलेज सहित ड्रग वेयर हाउस का किया सघन निरीक्षण

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 मई 2024दे देखा गया: 457 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 25 मई 2024/ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान एनएचएम के मिशन संचालक श्री जगदीश सोनकर, आयुक्त चिकित्सा एवं शिक्षा श्री चन्दन कुमार,सीजीएमएससी की निदेशक श्रीमती पद्ममणि भोई साहू के साथ राजमाता...

अम्बिकापुर 25 मई 2024/ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान एनएचएम के मिशन संचालक श्री जगदीश सोनकर, आयुक्त चिकित्सा एवं शिक्षा श्री चन्दन कुमार,सीजीएमएससी की निदेशक श्रीमती पद्ममणि भोई साहू के साथ राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर एवं संबद्ध  चिकित्सालय सहित ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ आर सी आर्या,सिविल सर्जन डॉ जे के रेलवानी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

जिला चिकित्सालय में देखी व्यवस्था, मरीजों से बात कर लिया फीडबैक-
इस दौरान टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का सघन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय की सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, जनरल वार्ड, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर कक्ष, एसएनसीयू, ऑपरेशन थिएटर, पंजीयन काउंटर, आईसीयू सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया तथा मातृ-शिशु भवन में स्थित प्रसव कक्ष का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ओपीडी हेतु मरीजों के भीड़ प्रबंधन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया, इसके साथ ही ओपीडी में डॉक्टरों के साथ अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली गई। अपर मुख्य सचिव श्री पिंगुआ ने उपकरणों की नियमित जांच के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया।

मेडिकल कॉलेज का किया गया निरीक्षण, विभिन्न विभागों का अवलोकन कर शैक्षणिक गतिविधियों पर की चर्चा

इस दौरान मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागों अवलोकन करते हुए प्राध्यापकों और छात्रों से शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। श्री पिंगुआ द्वारा स्किल लैब का भी अवलोकन किया गया, इस दौरान बताया गया कि स्किल लैब में नए चिकित्सा छात्रों की चिकित्सकीय कौशल क्षमता बढ़ाया जाता है। उन्होंने शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लेकर, छात्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। टीम द्वारा गंगापुर में निर्माणाधीन राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का भी अवलोकन किया गया।

ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण कर, दवाईयों की उपलब्धता की ली गई जानकारी-

टीम द्वारा ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण कर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। उन्होंने दवाओं के मांग, उनके सापेक्ष आपूर्ति की गयी दवाओं के विवरण का भी गहनतापूर्वक परीक्षण किया तथा सॉफ्टवेयर में एंट्री की जांच की। उन्होंने कहा कि  दवाओं के भण्डारण में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा कोल्ड चेन की निरंतर निगरानी की जाये। उन्होंने कहा कि ड्रग वेयर हाउस में अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित हो।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...