✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 3 अप्रैल 2024दे देखा गया: 407 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विलास भोस्कर ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर(आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु  छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करत...

Advertisement
अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विलास भोस्कर ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर(आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु  छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 07 मई को होने वाले मतदान के अवसर पर 05 मई को सायं 5 बजे से  07 मई को सम्पूर्ण दिवस तक शुष्क दिवस घोषित किया है। इस अवधि में जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, 62वी बटालियन एफ.एल.-8 एवं देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार को बंद रखी जाएंगी। इसी प्रकार उन्होंने उक्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी कर मतगणना तिथि 04 जून के दिन को भी शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेशानुसार जिले के मतगणना स्थल क्षेत्र, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें जिसमें  देशी मदिरा दुकान अंबिकापुर,विदेशी मदिरा दुकान गंगापुर, विदेशी मदिरा दुकान सुभाष नगर एवं विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा, 62 वीं बटालियन एफ.एल.-8 एवं देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार अम्बिकापुर को बंद रखने कहा गया है। उन्होंने निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है, शुष्क अवधि में मदिरा का किसी भी प्रकार का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...