✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

कलेक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर देखी वृद्धाश्रम में सुविधाओं का विस्तार करने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 17 जनवरी 2024दे देखा गया: 725 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने बुधवार को अजिरमा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों से बात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्...

Advertisement
अंबिकापुर 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने बुधवार को अजिरमा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों से बात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीधे आश्रम के बुजुर्गजनों से ही सुविधाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान बुजुर्गजनों ने कलेक्टर को अपना परिचय दिया और अपना अनुभव भी बताया। बुजुर्ग श्री ब्रह्मप्रकाश कसेरा एवं श्री जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने जन सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए मेडिकल कॉलेज को अपने देहदान किया है जिसपर कलेक्टर ने उनके इस जज्बे की सराहना की। कलेक्टर श्री भोस्कर ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर शौचालय में आवश्यक सुधार कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। इसी तरह वृद्धाश्रम में सुविधाओं का विस्तार करते हुए छत सुधार के कार्य, स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ फिल्टर लगाने, चैनल गेट सुधार आदि कार्य कराने सीईओ जनपद पंचायत द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गजनों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर देखी। उन्होंने वृद्धाश्रम में कार्यरत सभी कर्मियों से कहा कि यहां प्रशासन ही बुजुर्गजनों को परिवार है। उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्गजनों से संवेदनशीलता से पेश आएं जिससे उन्हें किसी तरह की तकलीफ ना हो। इस दौरान बुजुर्गजनों को शाल एवं श्री फल भेंट किए गए।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...