✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम की कार्यवाही, न्यू इंडियन बेकरी एवं मुमताज बेकरी की औचक जांच, मौके पर मिले गुणवत्ताहीन खराब ब्रेड और टोस्ट को किया गया नष्ट

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 जुलाई 2024दे देखा गया: 552 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2024/ वर्षा के मौसम के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को अंबिकापुर में संचालित बेकरियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यू इंडियन बेकरी एवं मुमताज ब...

Advertisement

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2024/ वर्षा के मौसम के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को अंबिकापुर में संचालित बेकरियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यू इंडियन बेकरी एवं मुमताज बेकरी की औचक जांच में दोनों फर्मों में गुणवत्ताहीन एवं खराब स्थिति में भंडारित ब्रेड एवं टोस्ट मिले। लगभग 10 किलो मात्रा में भंडारित ब्रेड एवं टोस्ट को टीम द्वारा मौके पर नष्ट कराया गया।

Advertisement

नगर निगम के माध्यम से दोनों बेकरी पर खाद्य पदार्थों का उचित रखरखाव नहीं करने एवं पर्याप्त साफ-सफाई के अभाव के कारण पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुणवत्ता विहीन बेकरी उत्पाद विनिर्माण की आशंका के मद्देनजर दोनों फर्मों से ब्रेड एवं टोस्ट का विधिक नमूना लिया गया। दोनों संस्थानों को संस्था में कार्यरत कर्मचारियों का चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, पानी परीक्षण रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट एवं साफ सफाई तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी अन्य मानकों के अनुपालन हेतु सुधार सूचना जारी की गई। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरआर देवांगन ने बताया कि पूर्व में दिनांक 22 जुलाई तथा 23 जुलाई को भी नगर में विभिन्न फल एवं सब्जी विक्रेताओं की जांच कर फल, सब्जियों का भी नमूना लेकर जांच हेतु भेजा गया है। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशांत कुमार तिवारी एवं स्वच्छता निरीक्षक स्वर्ण मेहता उपस्थित रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...