✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ पहुंचे सरगुजा

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 मई 2024दे देखा गया: 820 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 25 मई 2024/ गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग  के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ शनिवार को सरगुजा पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम कलेक्टर श्री विलास भोस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण...

Advertisement

अम्बिकापुर 25 मई 2024/ गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग  के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ शनिवार को सरगुजा पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम कलेक्टर श्री विलास भोस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां पुरुष बैरक, महिला बैरक, मुलाकात कक्ष, किचन, कला उद्योग शाखा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम आदि का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने श्री पिंगुआ ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

Advertisement

उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली तथा पंजियों की जांच की।इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता, बीमार बंदियों के उपचार संबंधी सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता भी देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने कहा।  परिसर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।

इस दौरान श्री पिंगुआ ने कैदियों से बात की, महिला कैदियों से मुलाकात के दौरान छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। जेल में कला उद्योग शाखा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने वस्तुओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्माण प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं विक्रय के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...