✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

गेट नंबर 02 जिला कोर्ट मार्ग से अधिकारी कर्मचारी और आमजन करेंगे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 11 अप्रैल 2024दे देखा गया: 1478 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी समय सारणी के अनुरूप 12 अप्रैल को निर्वाचन अधिसूचना का प्रकाशन होगा। इसके बाद नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भो...

Advertisement
अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी समय सारणी के अनुरूप 12 अप्रैल को निर्वाचन अधिसूचना का प्रकाशन होगा। इसके बाद नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नाम निर्देशन की प्रक्रिया के बेहतर संपादन के लिए जिला कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों एवं आमजन के प्रवेश हेतु अलग-अलग मार्ग व्यवस्था निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों हेतु गेट नम्बर-01 से प्रवेश व्यवस्था - कलेक्टरेट परिसर के मेन गेट से एंट्री रखी गई है। गेट नम्बर-01 घड़ी चौक की ओर से जिला कार्यालय के मुख्य द्वार वाली मार्ग से राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी एवं उनके प्रस्तावक तथा अन्य सदस्यगण प्रवेश करेंगे। अधिकारी-कर्मचारी एवं आम जन गेट नम्बर-02 से करेंगे प्रवेश - वहीं जिला कोर्ट मार्ग से गेट नम्बर 02 से अधिकारियों-कर्मचारियों की एंट्री रखी गई है। गेट नम्बर-02 गांधी स्टेडियम व सिविल कोर्ट की ओर आने-जाने वाली मार्ग की ओर से अधिकारी-कर्मचारी एवं आम जन प्रवेश करेंगे। मुख्य मार्ग से प्रवेश गेट तक आने में डबल बैरिकेडिंग लगाई गई है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने हेतु कलेक्टर कोर्ट रूम को रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष के रूप में निर्धारित किया गया है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय अभ्यर्थी के साथ केवल चार व्यक्ति रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। निर्वाचन लड़ने वाले सामान्य अभ्यर्थियों के लिए जमा की जाने वाली निक्षेप राशि 25 हजार रूपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12,500 रूपए निर्धारित है। गौरतलब है कि निर्वाचन समय सारणी के अनुसार 12 अप्रैल 2024 को अधिसूचना का प्रकाशन किया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन जमा की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नाम निर्देशन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2024 होगी। 20 अप्रैल को स्क्रूटनी की जाएगी तथा 22 अप्रैल तक नाम वापसी की जा सकेगी।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...