✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा 2023 के सफल संचालन हेतु उड़नदस्ता दल गठित

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 2 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1345 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा पण्डल रायपुर द्वारा 04 फरवरी 2024 को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ23) की भर्ती परीक्षा 2023 पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक कुल 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संच...

Advertisement
अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा पण्डल रायपुर द्वारा 04 फरवरी 2024 को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ23) की भर्ती परीक्षा 2023 पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक कुल 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन,अनैतिक कार्यो एवं नकल आदि को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। उड़नदस्ता दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री उमेश सिंह बाज और नायब तहसीलदार सुश्री दीप्ती जायसवाल शामिल है। इसी प्रकार परीक्षा से संबंधित कार्यो के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसमें परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शास.पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुसंधान अधिकारी श्री डी.पी.नागेश, शास.राजमोहिनी देवी कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय न्यू बस स्टैण्ड अम्बिकापुर हेतु जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा, शास. पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु जिला अम्बिकापुर जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, शास.मल्टीपरपज उ.मा.वि. अम्बिकापुर हेतु अम्बिकापुर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डी.के राय, शास.कन्या उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड हेतु जिला अन्तयावसायी सहकारी विकास निगम अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस तिग्गा, शास.नगर पालिक निगम उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड अम्बिकापुर हेतु  मतस्य विभाग के उप संचालक श्री सतीश अहिरवार, शास.उ.मा.वि. पुलिसलाईन हेतु पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उप संचालक श्री बी.पी. सतनामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...