✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

ग्राम खैरबार का हल्का पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों द्वारा नक्शा-खसरा तैयार, प्रकाशन तिथि से आगामी 15 दिवस के भीतर कर सकते हैं दावा आपत्ति

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 2 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 593 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ कलेक्टर सरगुजा द्वारा बताया गया है कि सरगुजा जिले में असर्वेक्षित ग्रामों का राजस्व सर्वेक्षण प्रक्रियाधीन है, जिसके अंतर्गत जिला सरगुजा के तहसील अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम खैरबार के पटवारी हल्का नंबर 10, राजस्व निरीक्षण मण्डल...

Advertisement
अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ कलेक्टर सरगुजा द्वारा बताया गया है कि सरगुजा जिले में असर्वेक्षित ग्रामों का राजस्व सर्वेक्षण प्रक्रियाधीन है, जिसके अंतर्गत जिला सरगुजा के तहसील अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम खैरबार के पटवारी हल्का नंबर 10, राजस्व निरीक्षण मण्डल अम्बिकापुर 2 का ना तो राजस्व और ना तो वन ग्राम है। कार्य एजेंसी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की द्वारा अंतिम प्रकाशन हेतु तहसील अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम खैरबार का 4 शीट नक्शा उपलब्ध कराया गया है। संबंधित नक्शा शीटों का भौतिक सत्यापन राजस्व सर्वेक्षण दल द्वारा कराया गया एवं नक्शा व खसरा तैयार किया गया है। हल्का पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों द्वारा तैयार राजस्व अभिलेख नक्शा व खसरा भू-धारकों के अवलोकन हेतु संबंधित पंचायत भवन में कार्यालयीन अवधि में उपलब्ध रहेगा। उक्त संबंध में हल्का पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों द्वारा तैयार किये गये नक्शा शीटों एवं खसरों पर किसी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति होने पर प्रकाशन तिथि से आगामी 15 दिवस के भीतर लिखित या मौखिक आवेदन कार्यालय समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा-आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत भवन में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...