✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

चलो गांव चलें अभियान के तहत पंचायतों के नोडल अधिकारी पहुंच रहे गांवों में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 14 जून 2024दे देखा गया: 1205 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 14 जून 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को पंचायत नोडल बनाया गया है। कलेक्टर के निर्देश अनुरूप जिले में चलो गांव चलें अभ...

Advertisement

अम्बिकापुर 14 जून 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को पंचायत नोडल बनाया गया है। कलेक्टर के निर्देश अनुरूप जिले में चलो गांव चलें अभियान स्वरूप नोडल अधिकारी अपने प्रभार के पंचायतों में पहुंच रहे हैं। निरीक्षण में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की नियमित रूप से उपस्थिति, विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और संचालन का निरीक्षण, जन्म-मृत्यु एवं पलायन पंजी अपडेट, जन्म प्रमाणपत्र वितरण, करों के सम्बन्ध में जानकारी, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों को काम की जानकारी, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिकों, किसानों को कृषि सामग्री खाद, बीज, कीटनाशक आदि की उपलब्धता का निरीक्षण नोडल अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के ग्राम पंचायत स्तर पर सफल एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति का निरीक्षण किए जाने हेतु ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिले में इस कार्य हेतु 200 से भी ज्यादा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो अपने प्रभार के ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर निर्धारित प्रपत्रों में अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत में जमा करेंगे और कलेक्टर द्वारा आगामी समय सीमा की बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...