✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सरगुजा संभाग के 118 खिलाड़ी अपने दलों के साथ लगाएंगे जीत का ज़ोर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 सितंबर 2023दे देखा गया: 1203 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर :  कलेक्टर ने खिलाड़ियों के आवागमन और अन्य सुविधाओं हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश अम्बिकापुर 22 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक अपने आखिरी चरण में आ पहुंचा है। राज्य...

Advertisement
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर :  कलेक्टर ने खिलाड़ियों के आवागमन और अन्य सुविधाओं हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश अम्बिकापुर 22 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक अपने आखिरी चरण में आ पहुंचा है। राज्य स्तरीय ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक राजधानी रायपुर में होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 में जिले के प्रतिभागी, दल को सम्मिलित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सरगुजा संभाग के संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का समापन बीते गुरुवार को हो गया है। संभाग स्तरीय खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी अब अंतिम चरण राज्य स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। 16 खेल विधाओं में तीन आयुवर्ग प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में संभाग स्तरीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 118 खिलाड़ी एकल और दलीय खेलों हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि सरगुजा जिले के 16 खिलाड़ी एकल और दलीय राज्य स्तरीय खेल में भाग लेने के लिए तैयार हैं। जिले के कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने राज्य स्तरीय खेल में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

[IT_EPOLL_POLL id="3834"]

उन्होंने कहा कि जिले से प्रस्थान करने वाले प्रतिभागियों के दल में शामिल दल प्रभारी एवं उनके सहयोगी स्टाफ, प्रतिभागियों, वाहन चालक, परिचालक एवं वाहन की व्यवस्था कर जानकारी रखी जाए तथा महिला प्रतिभागियों के साथ अनिवार्य रूप से महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल तक आवागमन तथा रास्ते में भोजन इत्यादि की उत्तम व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।    
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...