सरगुजा टाइम्स 31 मई 2024/ बिलासपुर। जिले के ग्राम बीजा में जमीन विवाद से गुस्साए कोटवार ने ट्रैक्टर से पूर्व सरपंच महिला को कुचल दिया। इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। उनका अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उपचार किया जा रहा है।
तखतपुर पुल...
सरगुजा टाइम्स 31 मई 2024/बिलासपुर। जिले के ग्राम बीजा में जमीन विवाद से गुस्साए कोटवार ने ट्रैक्टर से पूर्व सरपंच महिला को कुचल दिया। इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। उनका अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उपचार किया जा रहा है।
तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बीजा में खेत पर सन 2005 से पूर्व सरपंच महिला बालिका कोल एवं उसके परिवार का कब्जा है। गुरवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम का कोटवार वीरेंद्र रजक आया और खेत को जबरदस्ती जोतने लगा।
जब महिला एवं उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपित कोटवार ने ट्रैक्टर से महिला को रौंद दिया।
इसमें पूर्व सरपंच बालिका कोल एवं उसके रिश्तेदार अलका कोल को गंभीर चोटें आई है साथ ही आरोपित कोटवार वीरेंद्र रजक और उसके दोनों बेटे और भतीजे ने महिलाओं के साथ मारपीट भी किया।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी हरीश टांडेकर अपने स्टाफ के साथ ग्राम बीजा पहुंचे।
उन्होंने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की । मांग किया। तखतपुर पुलिस ने प्रार्थी सुनील भारती की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित कोटवार वीरेंद्र रजक उसके बेटे शाहिल रजक भतीजा सागर रजक सहित चार के विरुद्ध धारा 294, 323, 506्, 307, 34 के तहत कार्रवाई कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। साथ ही घायल महिलाओं का उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार किया जा रहा है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।