✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सूरजपुर

जिला अस्पताल सूरजपुर में सफल ऑपरेशन कर मरीज के आंत में चिपका 1 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया

द्वारा: KARAN RAY•प्रकाशित: 7 जून 2024•दे देखा गया: 1136 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स 07 जून 2024 सूरजपुर…जिला अस्पताल सूरजपुर में सफल ऑपरेशन कर मरीज के आंत में चिपका हुआ 1 किलोग्राम का ट्यूमर एवं बच्चादानी को सफलतापूर्वक निकाला गया। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल था, क्योंकि ट्यूमर मरीज के आंत, पेशाब की थैली एवं ओमेंटम में चिपक...

सरगुजा टाइम्स 07 जून 2024 सूरजपुर…जिला अस्पताल सूरजपुर में सफल ऑपरेशन कर मरीज के आंत में चिपका हुआ 1 किलोग्राम का ट्यूमर एवं बच्चादानी को सफलतापूर्वक निकाला गया। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल था, क्योंकि ट्यूमर मरीज के आंत, पेशाब की थैली एवं ओमेंटम में चिपका हुआ था। यह सफल ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने किया। जटिल ऑपरेशन जिला अस्पताल में होने से मरीजों को जिले के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिला अस्पताल सूरजपुर में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान किया जा रहा है। असहनीय दर्द से पीड़ित मरीज राधा मानिकपुरी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम त्रिकेशवरपुर, रामानुजनगर जिला अस्पताल सूरजपुर में अपना जांच कराने आई। उसने पेट दर्द, सूजन, मासिक धर्म में अनियमितता जैसी परेशानी बताया तथा ओपीडी में परामर्श हेतु आई थी। जिसका परीक्षण जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर खेमज्योति जायसवाल ने किया।

डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने जांच पश्चात मरीज के बच्चेदानी में गठान पाया। जिसका संपूर्ण जांच सोनोग्राफी, ब्लड टेस्ट, मेडिकल फिटनेस, एवं निश्चेतना विभाग से जांच के पश्चात डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने मरीज राधा मानिकपुरी का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और उनका ऑपरेशन करके मायोमा गठान लगभग 1 किलोग्राम साइज का ट्यूमर एवं बच्चादानी को सफलतापूर्वक निकाला गया। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल था, क्योंकि ट्यूमर मरीज के आंत, पेशाब की थैली एवं ओमेंटम में चिपका हुआ था। इन सभी चिपके हुए आर्गन को धीरे-धीरे करके अलग करके ट्यूमर को सफलता पूर्वक बाहर निकाला गया।

सफल ऑपरेशन के बाद डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने बताया कि सही समय पर ऑपरेशन नहीं होने की स्थिति में मरीज को पेट का नश दबने से पेट और पैरों में असहनीय दर्द, कब्ज, पेशाब बार-बार होना तथा ट्यूमर के अधिक साइज में होने से ट्यूमर घूम जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में TORSION कहते हैं। इस स्थिति में मरीज को अत्यधिक असहनीय पीड़ा एवं गैंग्रीन होने की समस्या हो जाती है, जो कि एक मेडिकल इमरजेंसी है और इस स्थिति में ऑपरेशन सही समय पर न होने से मरीज की जान जा सकती है। इस सफल ऑपरेशन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खेम ज्योति जायसवाल एवं समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा। अब इस तरह के जटिल ऑपरेशन जिला अस्पताल में होने से मरीजों को जिले के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...