✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
सूरजपुर

मलकानगिरी : मानवता की अपील | पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग अभियान

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 27 दिसंबर 2025दे देखा गया: 147 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

ओडिशा के मलकानगिरी (MV-26) क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने अनेक निर्दोष परिवारों को गहरे दुःख और संकट में डाल दिया है। इस पीड़ा को केवल महसूस करना ही नहीं, बल्कि सहयोग के माध्यम से कम करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। हम कुछ समाजजन अलग...

Advertisement

ओडिशा के मलकानगिरी (MV-26) क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने अनेक निर्दोष परिवारों को गहरे दुःख और संकट में डाल दिया है। इस पीड़ा को केवल महसूस करना ही नहीं, बल्कि सहयोग के माध्यम से कम करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

हम कुछ समाजजन अलग-अलग जिलों से मिलकर स्वयं मलकानगिरी जाकर पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक एवं मानवीय सहायता प्रदान करने का संकल्प ले रहे हैं।

जो समाजजन समय, श्रम और सेवा-भाव के साथ इस सहायता दल का हिस्सा बनकर मलकानगिरी जाकर प्रत्यक्ष सहयोग करना चाहते हैं, वे इस मानवीय अभियान में सहभागी बनने हेतु संपर्क कर सकते हैं।

जो साथी वहाँ स्वयं नहीं जा पा रहे हैं, वे इस सेवा कार्य में
👉 आर्थिक सहयोग के माध्यम से सहभागी बन सकते हैं।

🔍 पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है
✔️ प्रत्येक प्राप्त राशि का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाएगा
✔️ सहायता वितरण का विवरण एवं रिपोर्ट साझा की जाएगी
✔️ यह पहल पूर्णतः मानवीय, पारदर्शी एवं गैर-राजनीतिक है

छोटा हो या बड़ा — हर सहयोग पीड़ित परिवारों के लिए आशा की किरण है।

🙏 आइए, मानवता के इस कार्य में एकजुट होकर साथ खड़े हों।

Advertisement

हम सभी, हर संप्रदाय और प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ हैं — आज भी, कल भी।

📌 महत्वपूर्ण सूचना (नोट):

स्पष्ट रूप से अवगत कराना है कि सहायता हेतु स्वयं मलकानगिरी जाने वाले सभी साथी अपनी यात्रा एवं अन्य व्यक्तिगत व्यय अपने निजी संसाधनों से वहन करेंगे।
जनसहयोग से प्राप्त समस्त राशि केवल और केवल पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु ही उपयोग की जाएगी।

🔗 सहयोगकर्ता एवं सहायता दल का विवरण

मलकानगिरी (MV-26) पीड़ित सहायता अभियान के अंतर्गत
सहायता दल का विवरण (नाम, ग्राम/जिला, फोटो सहित)
देखने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇

मलकानगिरी (MV-26) पीड़ित सहायता अभियान के अंतर्गत
सहयोगकर्ता समाजजनों का विवरण (नाम, ग्राम/जिला, फोटो सहित)
देखने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

इस QR कोड पर आप अपना सहयोग प्रदान कर सकते है

नोट : सहयोग कर कर अपना फोटो Whatsapp जरूर करे । 9479245915 ,7222923659

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...