✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में हुआ महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 10 मार्च 2024दे देखा गया: 1286 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 10 मार्च 2024/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि का अंतरण बटन दबाकर किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने प्रधानमंत्री मोदी...

अम्बिकापुर 10 मार्च 2024/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि का अंतरण बटन दबाकर किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने प्रधानमंत्री मोदी की एक और गारंटी पूरी की है। योजना के तहत जिले की 2 लाख 33 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का अन्तरण किया, जिसमें प्रत्येक महिला के खाते में एक-एक हजार रुपए मिल रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी जिलों से वर्चुअल रूप से जुड़कर महिलाओं को सम्बोधित किया। प्रदेश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में  अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसी तरह लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज सामुदायिक भवन लुण्ड्रा में आयोजित कार्यक्रम के जरिए सम्मेलन में शामिल हुए जहां कलेक्टर श्री विलास भोस्कर एवं एसपी श्री विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद श्री आलोक दुबे, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, महिला एवं बाल विकास विभाग व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस दौरान नारी शक्ति को नमन करते हुए विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज राज्य के 70 लाख महिलाओं के खाते में मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन के अनुसार एक हजार रुपए आए हैं। सरगुजा जिले में 2 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला है। सभी को बधाई। लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के घोषणा पत्र की गारन्टी प्रधानमंत्री ने ली थी, आज वह पूरी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ लेते साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना तहत लोगों को आवास की स्वीकृति हुई है। शासन द्वारा लोगों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। आने वाले समय में घोषणा पत्र के अनुरूप किए गए वादों का क्रियान्वयन शुरू हो गया है, निश्चित रूप से इसका लाभ आमजन को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह की रोकथाम हेतु संकल्प भी दिलाया गया। महतारी वंदन योजना के स्वीकृति पत्र एवं नवीन राशन कार्ड का हुआ वितरण- जिले में आयोजित समस्त कार्यक्रम स्थलों में मुख्य अतिथियों द्वारा महिलाओं को महतारी वंदन योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं लगभग 1600 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। खाते में आई एक हजार रुपए की राशि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का महिलाओं ने किया धन्यवाद- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही बटन दबाकर राशि का अन्तरण किया। महिलाओं के मोबाइल में मैसेज आया और उनके खाते में एक-एक हजार रुपए आए। महिलाओं ने खुश होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। बकनाखुर्द की श्रीमती प्रतिभा राजवाड़े ने बताया कि आज उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिल गई है और वे इन पैसों से अपनी घर की जरूरतों को पूरा करने में करेंगी। श्रीमती अंजनी दास बताती हैं कि उनके मोबाईल में राशि अंतरण का मैसेज आ गया है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना लाए हैं, इसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। ग्राम चठिरमा की रहने वाली श्रीमती सरिता कश्यप ने बताया कि उनके महतारी वंदन योजना से मेरा सूची में नाम आया। प्रधानमंत्री के द्वारा हमारे खाते में आज एक हजार रुपए आए है और प्रतिमाह ये हमे मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसे वे अपनी दो बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए जमा करेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई -लिखाई में भी सहयोग हो पाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं। वहीं प्रभाती पात्रे ने कहा कि मैं हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की शुक्रगुजार हूं, क्योंकि महतारी वंदन योजना की राशि से हम महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 440 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...