✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में प्राचार्यों, बीईओ, एबीईओ, बीआरसी और सीएसी की बैठक संपन्न

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 31 मई 2024दे देखा गया: 868 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 31 मई 2024/ जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दो पालियों में शासकीय बहुउद्देशीय उमावि अम्बिकापुर, में समस्त शासकीय उमावि और हाई स्कूल के प्राचार्यों और सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी...

Advertisement

अम्बिकापुर 31 मई 2024/ जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दो पालियों में शासकीय बहुउद्देशीय उमावि अम्बिकापुर, में समस्त शासकीय उमावि और हाई स्कूल के प्राचार्यों और सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी एवं सीएसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सत्र 2023-24 परीक्षा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम, सत्र 2024-25 में हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु कार्य योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में जिले के जर्जर स्थिति वाले विद्यालय की जानकारी ली गई ताकि डिस्मेंटल की कार्यवाही की जा सके। शाला प्रवेश उत्सव हेतु शाला परिसर एवं भवन की साफ-सफाई एवं रंगरोगन का कार्य 16 जून से पूर्व पूर्ण करने, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर की व्यवस्था पूर्ण करने, दाखिला पंजी संधारित करने, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेष वितरण, मध्यान्ह भोजन संचालन, शाला विकास समिति की बैठक आयोजित करने, पाठ्य पुस्तक वितरण एवं पोर्टल में एंट्री की स्थिति, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् प्रवेश पर चर्चा की गई।

Advertisement

इसी तरह बैठक में व्याख्याताओं के विषयवार रिक्त पदों की जानकारी, प्रत्येक 03 माह में पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित करने, अतिशेष शिक्षकों की जानकारी प्रस्तुत करने, अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत करने, और समस्त सी0ए0सी0 को निरीक्षण डायरी बनाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वे अपने निरीक्षण की जानकारी प्रतिदिन संधारित करना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...