अम्बिकापुर 05 जुलाई 2024/ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार को जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत परसा में किया गया। शिविर में 15 ग्रामों के लोगों को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा योजनाओं से सम्बंधित आवेदन लिए गए। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र सरगुजा के सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर,
जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सदस्य श्री विकास मिंज एवं श्री सतीश यादव, जनपद पंचायत अम्बिकापुर सीईओ श्री राजेश सेंगर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करने के उद्देश्य से
जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत की गई है। शिविर में ग्रामीणों की शिकायतों, समस्याओं एवं मांगों से सम्बंधित आवेदन लेकर यथासंभव त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा है। उन्होंने लोगों से कहा कि शासन की योजनाएं आपके लिए है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आए और योजनाओं का लाभ लें।
विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि परसा में सरगुजा जिले का पहला शिविर आयोजित किया गया है। आमजन इन शिविरों के माध्यम से आकर अपना आवेदन दे सकते हैं। साथ ही ये शिविर क्षेत्र की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराने का अच्छा माध्यम है। सबका प्रयास रहेगा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण हो। शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों से अवगत कराएं और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हों। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि योजना के आवेदन की प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में भी अधिकारियों के द्वारा शिविर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। आवेदन हेतु यहां विभागीय स्टॉल लगाए गए हैं। शिविर में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारी आम जन को समस्या और मांगों को सुनेंगे, जिनके जल्द निवारण का पूरा प्रयास रहेगा।

विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने लगाए गए स्टॉल, योजनाओं के सम्बन्ध में लिए गए आवेदन-







💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।