✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

जिले में अब तक 27662 किसानों से 1509503 क्विंटल धान की हुई खरीदी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 9 जनवरी 2024दे देखा गया: 681 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 09 जनवरी 2024/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 8 जनवरी की स्थिति में जिले में कुल 27662 किसानों से 1509503 क्विंटल धान की खरीदी 51 समितियों के माध्यम से की गई है।...

Advertisement
अंबिकापुर 09 जनवरी 2024/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 8 जनवरी की स्थिति में जिले में कुल 27662 किसानों से 1509503 क्विंटल धान की खरीदी 51 समितियों के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 1298150 क्विंटल धान हेतु डीओ जारी किया गया है। जिले में अब तक उठाव किए गए धान की मात्रा 1028468 क्विंटल है। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले में धान बेचने हेतु कुल पंजीकृत कृषक संख्या 58409 हैं, और पंजीकृत धान का रकबा 74770 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 288134 मीट्रिक टन है। धान खरीदी के साथ ही रकबा समर्पण की कार्यवाही भी जारी है जिसके तहत 384.615 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। बता दें कि कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपन के कुशल मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने, धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने और खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मिलर्स को लक्ष्य के अनुरूप डी. ओ. जारी कर धान उठाव की मात्रा में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश अनुरूप धान उपार्जन केन्द्रों में राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...