✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 मार्च को अंबिकापुर में

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 9 मार्च 2024दे देखा गया: 870 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 09 मार्च 2024/ राज्य शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 11 एवं 12 मार्च, 2024 को राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अंबिका...

Advertisement
अम्बिकापुर 09 मार्च 2024/ राज्य शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 11 एवं 12 मार्च, 2024 को राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अंबिकापुर में दो दिवसीय किसान मेला, नवाचार मेला तथा कृषि प्रदर्शनी ‘‘अंकुरण’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस किसान मेले में कृषि महाविद्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा अन्य इकाईयां द्वारा किसानों के लिए किये जा रहे नवीन अनुसंधान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनके अलावा राज्य शासन के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी विभागों द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कृषि उत्पादक समूहों तथा महिला स्वा-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों एवं तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी प्रौन्नत सोसायटी द्वारा किसानों को वर्मिकम्पोस्ट तथा भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में उपयोगी एजोस्पाइरीलम, पी.एस.बी. राइजोबियम एवं जेड.एस.बी. तरल जैव उर्वरकों को निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। शुभारंभ समारोह के दौरान एक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र का लोकार्पण भी किया जाएगा जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा उत्पादित विभिन्न किसानोपयोगी उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे जिनमें विभिन्न फसलों के बीज, पौध सामग्री, कृषि यंत्र, बायो फर्टिलाइजर, बायो इन्सेक्टिसाइड, पेस्टिसाइड एवं अन्य उत्पाद शामिल हैं। इस दो दिवसीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के लगभग 15 सौ किसान शामिल होंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति तथा छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गिरीश चंदेल ने बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों में कृषि नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए नवाचार एवं किसान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 और 6 मार्च, 2024 को जगदलपुर में दो दिवसीय नवाचार मेले का आयोजन किया जा चुका है। अब अंबिकापुर में 11 एवं 12 मार्च को नवाचार एवं किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान आयोजित कृषक संगोष्ठी में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों किसानों को कृषि एवं संबंधित विषयों पर किये जा रहे नवीन अनुसंधानों, प्रौद्योगिकी तथा नवाचारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही मेले में आने वाले कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण करवाकर उन्नत फसल उत्पादन तकनीक से अवगत कराया जाएगा। डॉ. चंदेल ने आशा व्यक्त की है कि ये दो दिवसीय किसान मेला सरगुजा संभाग के किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...