✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 मार्च को राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर में

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 10 मार्च 2024दे देखा गया: 610 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 10 मार्च 2024/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर, छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी प्रोन्नत सोसायटी एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वाध...

Advertisement
अम्बिकापुर 10 मार्च 2024/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर, छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी प्रोन्नत सोसायटी एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय नवाचार किसान मेला एवं प्रदर्शनी 11 और 12 मार्च को किया जा रहा है। यह किसान मेला एवं प्रदर्शनी राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान एक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र का लोकार्पण किया जाएगा जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा उत्पादित विभिन्न किसानोपयोगी उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे जिनमें विभिन्न फसलों के बीज, पौध सामग्री, कृषि यंत्र, बायो फर्टिलाइजर, बायो इन्सेक्टिसाइड, पेस्टिसाइड एवं अन्य उत्पाद शामिल हैं। इस दो दिवसीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के लगभग 15 सौ किसान शामिल होंगे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...