✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 22 जून से शुरू

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 21 जून 2024दे देखा गया: 355 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 21 जून 2024/ आषाढ महीने के प्रथम दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति विकासखण्ड उदयपुर के रामगढ़ स्थित विश्व की प्राचीनतम नाट्य शाला स्थल पर दो दिवसीय “रामगढ महोत्सव“ का आयोजन 22 एवं 23 जून 2024 को किया जा रहा है। दो दिवसीय मैनपाट महोत्सव क...

Advertisement

अम्बिकापुर 21 जून 2024/ आषाढ महीने के प्रथम दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति विकासखण्ड उदयपुर के रामगढ़ स्थित विश्व की प्राचीनतम नाट्य शाला स्थल पर दो दिवसीय “रामगढ महोत्सव“ का आयोजन 22 एवं 23 जून 2024 को किया जा रहा है। दो दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा। वहीं 23 जून को समापन समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ होंगी।

शुभारंभ एवं समापन समारोह में  कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो , विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाडे़, विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते,  विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी , विधानसभा क्षेत्र कुसमी विधायक श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा, विधानसभा क्षेत्र जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री राजनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा, उदयपुर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शांति राजवाड़े ,  ग्राम पंचायत रामनगर सरपंच  श्रीमती ललिता रोहित सिंह टेकाम, ग्राम पंचायत उदयपुर सरपंच श्री सोन श्री सिंह,  ग्राम पंचायत पुटा सरपंच श्रीमती नीला बाई के विशिष्ट विशिष्ट अतिथि होंगे।

Advertisement

ये होंगे कार्यक्रम-
रामगढ़ महोत्सव के प्रथम दिवस 22 जून पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का वाचन किया जाएगा। वहीं स्थानीय कवियों द्वारा कवि सम्मेलन में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही शुभारंभ अवसर पर शास्त्रीय नृत्य गीत-संगीत के साथ महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ होगा।इसी प्रकार कार्यक्रम के दूसरे दिन 23 जून को विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन बच्चों,स्थानीय कलाकारों, बाह्य कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शास्त्रीय गीत-संगीत,नर्तक दल भी प्रस्तुति देंगे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...