✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

नकना से पहाड़पारा आवागमन मार्ग सुचारू रूप से चालू,  पूर्व में किया जा चुका क्षति सुधार

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 8 जुलाई 2024दे देखा गया: 1307 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 08 जुलाई 2024/ विकासखण्ड बतौली में निर्माणाधीन सड़क नकना से पहाड़पारा में आवागमन बाधित होने के प्रकाशित समाचार पर जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव ने बताया कि आवागमन वर्तमान में सुचार...

Advertisement

अम्बिकापुर 08 जुलाई 2024/ विकासखण्ड बतौली में निर्माणाधीन सड़क नकना से पहाड़पारा में आवागमन बाधित होने के प्रकाशित समाचार पर जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव ने बताया कि आवागमन वर्तमान में सुचारू रूप से चालू है। शिकायत संज्ञान में आते ही तत्काल क्षति सुधार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क में पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। आवागमन हेतु पुलिया के पास डायवर्सन का कार्य किया गया है, जो अत्यधिक वर्षा होने के कारण डायवर्सन पूर्व में क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त डायवर्सन को तत्काल सुधार कर आवागमन को सुचारू रूप से जारी कर दिया गया है।

Advertisement

उक्त स्थान पर रेत एवं मुरूम डालकर रोलिंग कार्य कराकर आवागमन सुचारू रूप से चालू है। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना अन्तर्गत विकासखण्ड बतौली में स्वीकृत सड़क नकना से पहाड़पारा की लम्बाई 6.30 कि.मी. है। ठेकेदार द्वारा मिट्टी का कार्य 7.50 मी. चौड़ाई में सड़क का कार्य किया गया। उक्त सड़क में पुलिया निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें 2 नग पाईप कल्वर्ट, 2 नग स्लेब कल्वर्ट 3 मी. स्पॉन का कार्य पुरानी कल्वर्ट को हटाकर किया जा रहा है। वर्तमान में संबंधित ठेकेदार को उक्त पुलिया के स्थान पर वर्षा ऋतु में आवागमन जारी रखने हेतु कोई भी परेशानी नहीं आने का निर्देशित किया गया है एवं विभागीय अभियंताओं को सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...