अम्बिकापुर 09 जुलाई 2024/ थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास”* के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 08/07/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 07/07/24 कों प्रार्थिया की नाबालिग लड़की खाना खाने के लिए सुबह निकली थी जो देर रात घर वापस आकर प्रार्थिया कों बताई कि राजेश उर्फ़ छोटू देवांगन नाबालिग पिड़िता कों पसंद करने की बात बोलकर घटना दिनांक 26/04/24 कों अपने रूम मे ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं और घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपी द्वारा पिड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गई थी, कि पिड़िता घटना दिनांक 07/07/24 कों राजेश उर्फ़ छोटू देवांगन से मिलने गयी थी इसी बीच राजेश का भाई धर्मेन्द्र देवांगन पिड़िता एवं राजेश कों एक साथ देखकर घरवालों कों बता देने की बात बोलने लगा जिससे राजेश पिड़िता से विवाद कर मौक़े से चला गया, और राजेश का भाई धर्मेन्द्र देवांगन पिड़िता के घरवालों कों जानकारी बता देने की बात बोलकर पिड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, पिड़िता घर वापस आकर अपने परिजनों कों घटना की सूचना दी हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 398/24 धारा 64(2-ढ़), 65(1), 70(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।