✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त: राजस्व संबंधित मामलों पर अब नहीं होगी कोई समस्या, जानें

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 19 जुलाई 2024दे देखा गया: 826 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सुरगजा टाइम्स अंबिकापुर 19 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव अविनाश चंपावत के साथ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियो...

Advertisement

सुरगजा टाइम्स अंबिकापुर 19 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव अविनाश चंपावत के साथ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव अविनाश चंपावत के साथ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के सभी मुद्दों पर सौहाद्रपूर्ण चर्चा हुई। राजस्व मंत्री और राजस्व सचिव ने समस्त मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज से समाप्त करने का निर्णय लिया।

Advertisement

पटवारियों के हड़ताल समाप्त होने से अब फिर से आय, जाति, निवास सहित विभिन्न राजस्व संबंधी काम-काज होना शुरू हो जाएगा। राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी 32 सूत्रीय मांग को लेकर विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। राजस्व पटवारी संघ सरकारी ऑफिस में ऑनलाइन कामों के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर इसके अलावा, आवश्यक संसाधन, नेट भत्ता, ऑनलाइन नक्शा, बटांकन में संशोधन सीधे पटवारी की आईडी से करने, जिला स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना, साथ ही भूमि खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री के साथ ही भुईयां पोर्टल पर भी इसे अपडेट करने और किसान के बैंक कर्ज चुकाने के बाद भुईयां पोर्टल से बंधक स्वतः हटाने के प्रावधान की मांग कर रहे थे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...