✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

पिता ने बेटी को कुल्हाड़ी से डाला काट

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 13 अप्रैल 2024दे देखा गया: 262 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2024/ सरगुजा जिले के मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ग्रामीण ने 12 अप्रैल को नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल...

Advertisement
अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2024/ सरगुजा जिले के मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ग्रामीण ने 12 अप्रैल को नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
दरअसल बेटी लडक़ों के साथ काम करने जाती थी, यह बात पिता को अच्छा नहीं लग रहा था। उसका कहना था कि लडक़ों के साथ काम पर जाने से गांव में उसकी बेइज्जती हो रही है। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरभंजा पतरापारा निवासी चन्दन माझी की नाबालिग बेटी गांव के ही कुछ लडक़ों के साथ काम करने जाती थी। नाबालिग बेटी का लडक़ों के साथ काम पर जाना पिता को अच्छा नहीं लग रहा था। 12 अप्रैल को पिता ने नाबालिग बेटी से कहा कि अन्य लडक़ों के साथ काम करने जाती हो और मुझे बेइज्जत करवाती हो। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बेटी ने भी पिता की बात नहीं मानी। इस बात से नाराज होकर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटी के गर्दन व चेहरे पर हमला कर दिया। गला व चेहरा कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की मां अनिता माझी ने मामले की जानकारी कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी पिता को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...